दूल्हा-दुल्हन दोनों नाबालिग, विवाह रोका

IN8@जींद….. जिले के खेड़ा खेमावती गांव से जामनी में बारात लेकर आए दुल्हे की उम्र कम निकली, जिसके बाद शादी रद्द करनी पड़ी। इस शादी में दुल्हे की उम्र 18 व दुल्हन की उम्र 17 वर्ष मिली। विभाग द्वारा परिजनों से लिखित में दोनों बच्चों के बालिग होने तक शादी नहीं करने का ब्यान लिया गया। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खेड़ा खेमावती से दो लड़कों की बारात जामनी गांव में पहुंची हुई है जिसमें छोटा दुल्हा बनकर आया लड़का नाबालिग है और जिसके साथ उसकी शादी होने वाली है वह लड़की भी नाबालिग है। सूचना मिलते ही बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय से रवि लोहान, महिला कांस्टेबल आरती, नीलम, एसपीओ सतीश, राकेश कुमार पिल्लूखेडा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि बारात आई हुई थी और डीजे बज रहा था।

इस पर टीम ने छोटे लड़के के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो बारात में हड़कंप मच गया। मौके पर लड़के पक्ष ने जो कागजात दिए गए तो उसमें लड़के की उम्र मात्र 18 वर्ष मिली और लड़की की उम्र भी 17 वर्ष मिली। इस पर टीम ने शादी न करने के लिए दोनों पक्षों को समझाया गया कि वह लड़के क ी उम्र 21 वर्ष व लड़की की उम्र 18 वर्ष पूरी होने के बाद ही उसकी शादी करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इस पर दोनों परिवार सहमत हो गये और शादी को स्थगित कर दिया गया।