भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यसमिति बैठक महिला मोर्चा का हुआ आयोजन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति बैठक महिला मोर्चा का आयोजन हुआ। जिसमे सभी विधानसभाओं से आईं मंडल अध्यक्ष व उनके कार्यसमिति महिलाएं उपस्थित रहीं।

जिसमे मुख्य अतिथि नूतन शर्मा (प्रदेश मंत्री ) का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा जी द्वारा स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमे चंद्रप्रभा वार्ष्णेय (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), कविता सिरोही जी (क्षेत्रीय मंत्री) ,मंजू वाल्मिकी जी (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य) ,सपना अग्रवाल (सह प्रभारी महिला मोर्चा) जी का स्वागत जिला टीम महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया ।

कोरोना काल में जिन बहनों ने सेवा की उनको कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर और पटका पहनाकर सभी बहनों का सम्मान किया गया ।प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आज महिला मोर्चा बुलन्द शहर की जिला अध्यक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में कोरोना काल में सहायता करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नूतन शर्मा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल , जिला प्रभारी , महिला मोर्चा कविता सिरोही, सहप्रभारी सपना अग्रवाल एवं सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थिति रहीं।