योगी का विकास ही उत्तर प्रदेश में बनाएगा सरकार लक्ष्मीराज सिंह


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव उल्हेडा में डोर टू डोर जनसंपर्क किया साथ ही केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों से थी लोगों को अवगत कराया।

कहा कि उत्तर प्रदेश में जितना विकास भाजपा सरकार ने किया है उतना विकास अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया इस सरकार में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो चुका है।

बहन बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं जनता को आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के किए गए विकास कार्य को देखते हुए 10 फरवरी को कमल का बटन दबाना है हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश का विकास की गति को आगे बढ़ाना है।