शिव रात्रि पर्व पर मंदिरों में पूजा अर्चना जगह-जगह लंगर और भंडारे आयोजित

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर औरंगाबाद
जिले भर में महा शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में आज दिनभर ‘हर-हर महादेव ‘बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहें। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों में आज विशेष पूजन भी करवाए गए। लोगों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा और कथा श्रवण किया। दिनभर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की जल चढ़ाने को लेकर कतार लगी रहीं।

लोगों ने बड़े श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर दूध, दही गंगा जल चढ़ाया और बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी।अनेक शिवालयों पर शिव भक्तों द्वारा बृजघाट गंगा जी से लाई गई कांवड़ भी चढ़ाई। ढोल बाजों के साथ भजन गाते हुए शिव भक्त मंदिरों में पहुंचे और पूरे विधि विधान से शिवालय पर जलाभिषेक किया। प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर और चामुंडा मंदिर स्थित शिवालय सहित अन्य शिवालयों पर दिनभर शिव महिमा के भजन गूंजते रहें। शिव रात्रि के उपलक्ष्य में आज जगह-जगह पर लंगर-भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शिवरात्रि पर्व पर नागेश्वर मंदिर सेवा समिति ने लगाया भंडारा भंडारा लगाने से पहले समिति के प्रधान राजीव कौसल सर्राफ और दीपक अग्रवाल सहित अन्य लोगाें ने शिव पूजन किया। बाद में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान कांता प्रसाद, बॉबी शर्मा,मोहित, दीनू जी,प्रवीण, मनोज गर्ग,हरेंद्र शर्मा, टीटू सोनी,बबलू बजाज,अशोक दीवान जी आदि मौजूद रहे।