IN8@ नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा तीन देशों के 536 तबलीगी जमात सदस्यों के खिलाफ 12 आरोप पत्र दायर करेगी। पुलिस अभी तक 32 देशों के 374 विदेशी नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने वीजा नियमों एवं महामारी संबंधी कानून के तहत सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया तथा ऐसी लापरवाही की जो जानलेवा बीमारी फैलाने की वजह बन सकती है। राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में मार्च में तबलीगी जमात ने एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बाद में देश में कोरोना वायरस का एक केंद्र बनकर सामने आया। इसमें भाग लेने वाले कुछ लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने गृह नगरों की यात्रा की थी।
Related Posts
जनरल मनोज पांडे अब नए आर्मी चीफ:एमएम नरवणे ने बैटन देकर पदभार सौंपा
जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को भारत के 29वें आर्मी चीफ के रूप में पदभार संभाला। जनरल एमएम नरवणे ने…
अभी कुछ दिनों तक मामले और बढ़ेंगे : सत्येंद्र जैन
नई दिल्ली@ राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ये आंकड़े…
RRB NTPC Answer Key: एनटीपीसी स्तर 5, 3 और 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
NTPC CBT 2 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) CBT 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी…
