एक जिला बदर अपराधी शिवकुमार को थाना अगौता पुलिस द्वारा नाजायज छुरी सहित किया गया गिरफ्तार

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : अगौता पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर अपराधी शिवकुमार को ग्राम मालागढ़ के पास से एक नाजायज छुरी सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त शिवकुमार को दिनांक 11/04/2021 को न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व बुलन्दशहर द्वारा 06 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया था |

परन्तु उसके उपरान्त भी शिवकुमार ग्राम मालागढ़ में छिपकर रह रहा था अभियुक्त शिवकुमार के विरूद्ध थाना अगौता पर मुअसं-58/21 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 एवं मुअसं-59/21 धारा 10 गुण्डा अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त शिवकुमार पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम मालागढ़ थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर ।