केशव माधव में मातृ पुत्री गोष्ठी मनाते शिक्षक व विद्यार्थी

सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मातृ पुत्री गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं की माताओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्य बहन  ममता शर्मा , सरोज मिश्रा  व सुमनलता शर्मा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोडक्ट एंड गैंबल कंपनी की डी एम ई  राधा रानी  रही। माता और पुत्री के विशेष रिश्ते का महत्व बताते हुए वर्तमान समय की माता व पुत्री को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताया।

कार्यक्रम में  75 माताएं व 418 छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक गुप्ता  ने माताओं से अपनी पुत्रियों को अच्छे संस्कार देते हुए उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही और अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र  ने आशीष वचन देकर कार्यक्रम का समापन किया।