IN8 @ दिल्ली बार कांउसलि ने कड़कड़डूमा चैंबर में गैरकानूनी गतिविधियों व धर्म परिवर्तन व जबरन विवाह करवाने के आरोप पर अधिवक्ता इकबाल मलिक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अदालत ने अधिवक्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।इकबाल मलिक पर आरोप है कि उसने एक युवती का चैंबर में धर्म परिवर्तन करवा कर विवाह करवाया है। कांउसिल ने यह कार्रवाई सोहन सिंह तोमर की शिकायत पर की है। तोमर ने आरोप लगाया है कि मलिक ने अपने अदालत परिसर में बने चैंबर में जबरन उनकी बेटी को इस्लाम अपनाने पर मंजबूर किया और उसका निकाह करवा दिया।बीसीडी सचिव पीयूष गुप्ता ने इकबाल मलिक को जारी नोटिस में कहा है कि मामले की जांच के लिए विशेष अनुशानात्मक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष सहित तीन सदस्य शामिल है।
Related Posts
अलविदा जुमे पर देश में सौहार्द की दुआ
खुदा से की दुआः देश में फैल रहे कोरोना वायरस से मिले मुक्तिदीपक वर्मा@ शामली। पवित्र रमजान माह के आखिरी…
ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने की राहुल गांधी के बयान की निंदा
नई दिल्ली। कांग्रेस के सर्वोच्च नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपने बयान…
उत्तर प्रदेश का विकास बसपा पर करें विश्वास : हाजी रफीक फड्डा,
सुरेन्द्र सिंह भाटी@शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी हाजी रफीक फड्डा, ने नगर कि निम्न गलियों में कार्यकर्ताओं के…
