दो महिलाओं समेत तीन लोग मिले कोराना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

महिलाओं की केस हिस्ट्री में दिल्ली से लौटने की मिली जानकारी
तीनों पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए कराया गया कोविड अस्पताल में भर्ती
दीपक वर्मा@ शामली। जिले में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। दिल्ली से लौटी दो महिलाओं समेत तीन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में कराते हुए उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक दो संक्रमित महिलाओं की केस हिस्ट्री में उनके हाल ही में दिल्ली से लौटने की जानकारी मिली है।
शामली जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी पकड़ी नजर आ रही है। प्रयोगशाला से आई ताजा जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों को झिंझाना के कोविड अस्पताल में शिफ्ट करते हुए उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो मरीज ऊन और एक मरीज शामली तहसील क्षेत्र से संबंधित है। ऐतिहात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। यह भी पता चला है कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई दो महिलाएं हाल ही में दिल्ली से लौटी थी। फिलहाल जिला प्रशासन इन मरीजों के रिहाईशी इलाकों को सील करते हुए सेनेटाइजेशन के कार्य में भी जुट गया है।

शामली का कोरोना मीटर
पॉजीटिव केस -41
रिकवर -28
एक्टिव -13
मृत्यु -00

जनपद शामली में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरूष है। इनमें से एक महिला हाल फिलहाल में दिल्ली रोहिणी से लौटी है, जबकि एक महिला और पुरूष जहांगीरपुर से लौटे हैं। इन मरीजों का सैंपल 31 तारीख में लिया गया था, जिनकी आज कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तीनों मरीजों को झिंझाना के कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव मरीजों से संबंधित रिहाईशी इलाकों में सेनेटाइजेशन और सर्वे का काम कराया जाएगा।
-जसजीत कौर, डीएम शामली