IN8@नरवाना…सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म (rape)करने, जातिसूचक अपशब्द बोलने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 व्यक्तियों को नामजद कर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की ने सदर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि कैथल जिले के अंतर्गत पड़ने वाले गांव का रहने वाला मोनू उनके गांव में करियाने की दुकान करता है। शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह उसकी दुकान पर सामान लेने गई तो मोनू ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवक के पिता सुरेश ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी युवक व उसका पिता 6 अन्य लोगों के साथ उनके घर में आए और उसे जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। सदर पुलिस ने पीडि़त लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक मोनू व उसके पिता सुरेश को नामजद करते हुए 6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
Related Posts
पति के सुसाइड के बाद पत्नी ने पांच साल की बेटी के साथ की आत्महत्या
IN8@रोहतक…..पीजीआई के नर्सिग कॉलेज के सहायक लैक्चरार प्रमोद सहारण द्वारा आत्महत्या करने की खबर सुनकर पत्नी ने अपनी दो बेटियों…
हरियाणा सीएम हाऊस में नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि
IN8@चंडीगढ़…चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में लिए कई एतिहासिक निर्णय:कृष्णपाल गुर्जर
IN8@फरीदाबाद….केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि…
