पुलिस ने किया पंद्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

IN8@ गाजियाबाद। मुरादनगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गैंगस्टर में वांछित पंद्रह हजार के ईनामी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
मुरादनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार देर रात दुहाई पुल के पास चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने पुलिस टीम को गैंगस्टर में वांछित इनाम बदमाश के आने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दुहाई पुल के नीचे से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान कुरबान पुत्र मंजूर निवासी खुर्जा बुलंदशहर के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त गाजियाबाद, गौतमबुध नगर हापुड़ सहित अन्य जनपद के थानों में करीब तीन दर्जन मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद की तरफ से पंद्रह हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है