बढ़ती सर्दी को देख नगर आयुक्त ने दिए व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश

Spread the love

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। लोगों को सर्दी ने जकड़ कर रखा है, तो लोग घरों के परिसर में ही अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की जुगत कर रहे हैं, तो वहीं लोगों को कोहरे की मार भी जमकर पड़ रही है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के चलते नगर निगम द्वारा शहर के लोगों के लिए की गई अलावा की व्यवस्था संजीवनी का काम कर रही है। ठंड के सितम को देखते हुए नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दे दिए है।

जिसमें आश्रय स्थलों पर मूल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया। इसके अलाव की व्यवस्था को भी बढ़ाने के लिए कहा गया है जिससे लोगों को काफी राहत हो रही है। शहर में अधिकांश लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का उपयोग कर रहे हैं। जिसको देखकर नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। शहर के मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थान अस्पताल पुलिस चौकी पर भी अलाव की व्यवस्था  नगर निगम द्वारा की जा रही है। जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है, सर्दी से बचाव हो रहा है।

अलाव की व्यवस्था पर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि शहर के पांचों जोनो में औलाद की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कराई गई है। जिसके क्रम में सिटी जोन में 16 स्थानों पर, कविनगर जोन मे 26 स्थानों पर विजय नगर में 7 स्थानों पर मोहन नगर जोन में 7 स्थानों पर तथा वसुंधरा जोन में भी 7 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इस प्रकार शहर की लगभग 63 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जिसमें मुख्य रुप से आश्रय स्थलों पर, धार्मिक स्थलों पर, रेलवे स्टेशन पर बस स्टैंड पर सार्वजनिक कार्यालयों के बाहर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग अलाव से राहत का अनुभव कर रहे हैं। समय के रहते शाम होने से पूर्व लकडिय़ां चयनित स्थानों पर चली जाती है।

ताकि सर्दी बढऩे पर लोगों को राहत का अनुभव हो सके, आश्रय स्थलों पर भी अन्य मूल सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है। कंबल वितरण की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है।
उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश के क्रम में सभी शेल्टर होम्स पर आश्रय हीन लोगों के लिए सुविधाएं बेहतर कर दी गई है। जिसमें अलाव व्यवस्था को बढ़ाया गया है। अब तक 3150 किलो लकड़ी की खपत अलाव व्यवस्था में में की जा चुकी है।

नगर निगम द्वारा जहां सभी व्यवस्थाओं को बहुत ही बेहतर किया जाता है। वही सर्दी के बढ़ते कदम को देखते हुए शहर निवासियों के लिए की गई व्यवस्था सराहनीय है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष योगदान दिखाई दे रहा है। जो अपने क्षेत्र में निवासियों के लिए नगर निगम के माध्यम से व्यवस्था करा रहे हैं। जिसका समय समय पर वरिष्ठ नोडल प्रभारी अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव द्वारा जायजा लिया जाता है और व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु कार्यवाही कराई जा रही है।