बिजली के खंभे में करंट उतरने से दुधारू भैंस की मौत


सुरेन्द्र भाटी @ बुलंदशहर की तहसील खुर्जा के ग्राम बिचोला में कल सुबह बिजली के खंभे में करंट उतर आने से दुधारू भैंस की मृत्यु हो गई जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति द्वारा विद्युत विभाग से जेई धर्मेंद्र गुप्ता एसडीओ खुर्जा को ज्ञापन देते हुए यह मांग की है|

की ग्राम के समस्त खंभों को चेक करा लिया| जाए| और करंट से मृत्यु हुई भैंस के मुआवजे के रूप में ₹80000 मुआवजा राशि विभाग द्वारा 15 दिन में निर्गत की जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति आंदोलन करने के लिए बाध्य है|


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विट्टी गौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास वर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा रिजवान अली, जिला अध्यक्ष युवा अगर भारद्वाज, नगर अध्यक्ष युवा अमित अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्जा मुकेश शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रिंकू जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा ताहिर जिला उपाध्यक्ष बंटी लोधी अरुण राजकुमार जितेंद्र सोलंकी आदि लोग उपस्थित रहे