संवाददाता@ सिरसा:जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 17 जून 2020 की रात्री को चौटाला रोड़ मण्ड़ी डबवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से हजारों रुपए की हुई ब्लैक मेलिंग व जबरन वसूली के मामलें में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजनी पुत्री गुरजंट सिंह, संदीप पुत्र जसविंद्र सिंह, मिंदा पुत्र जसवंत सिंह व संदीप पुत्र सीता राम निवासियान मण्ड़ी डबवाली के रुप में हुई है । डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में आरिफ पुत्र अली मोहमद निवासी आर.जे.3 चक संगरिया राजस्थान की शिकायत पर शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक आरिफ को बीती 17 जून की रात्री को चौटाला रोड़ डबवाली पर रुकवाकर साईड में ले जाकर ब्लैकमेलिंग कर 93 हजार 600 रुपये की जबरन वसूली की थी । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर 36 हजार रुपए की राशि भी बरामद कर ली गई है।
Related Posts
नई टीम सेक्टर -14 को सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में सफल होगी: बक्शी
IN8@गुरुग्राम…. शहर के सेक्टर-14 रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) की नई टीम चुन ली गई है। चुनावों में उद्योगपति संजीव अग्रवाल…
स्विफ्ट गाड़ी की मांग पूरी न होने पर पति ने फोन पर दिया तीन तलाक
IN8@पुन्हाना….. उपमंडल के गांव में एक विवाहिता द्वारा अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट…
कोविड महामारी के बाद बाल श्रम को रोकना होगा अहम
कोरोना के कारण बाल श्रम की ओर धकेले जा सकते हैं लाखों बच्चेसंवाददाता@ गुरुग्राम : ऑनलाइन कोविड महामारी के बाद…
