भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की किसान पंचायत का किया आयोजन

 सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़ आज भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की एक किसान पंचायत का आयोजन बुलंदशहर जिले के गांव वैलाना में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुनपेड़ा निवासी विजय प्रधान जी ने की एवं संचालन संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश कुमार गौड़ ने किया। 
 पंचायत में दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की जिसमें चौधरी रविंद्र प्रधान जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, सौदान नेताजी को प्रदेश प्रवक्ता, वैलाना निवासी वीरेंद्र भाटी को जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, अनिल भाटी को मंडल सचिव, मुकेश भाटी को मंडल उपाध्यक्ष, डॉक्टर भूपेंद्र भाटी को प्रदेश सचिव युवा एवं सुनपेड़ा निवासी विजय प्रधान जी को प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया। 

 इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरीके से इस देश और प्रदेश में किसानों के हालात हैं, किसानों के साथ बहुत बड़े बड़े वादे चुनावों के समय राजनीतिक पार्टियों करती हैं मगर चुनाव समाप्त हो जाने के बाद सत्ता पक्ष हमेशा किसानों से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरते। प्रदेश की मौजूदा सरकार ने किसानों से उनके टूवेल बिल को माफ करने का वादा किया था मगर उसमें वादाखिलाफी करते हुए सरकार ने केवल आधे रेट कम करके बिल देने का काम किया है।

 भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति मुख्य रूप से इस मांग को एवं किसानों से संबंधित अन्य मांगों को लेकर बहुत जल्द बुलंदशहर जिला अधिकारी आवास का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन द्वारा विरेन्द्र भाटी को जिला बुलंदशहर का अध्यक्ष बनाया गया है हम आशा करते हैं कि बुलंदशहर जिले में पूरी मजबूती के साथ भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की रीति नीति पर चल कर ये किसानों की सेवा करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी रविंद्र प्रधान जी ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व पर धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि जो विश्वास संगठन ने मुझ पर जताया है ट, मैं उस विश्वास पर कायम रहकर पूरी मजबूती से किसानों की आवाज को बुलंद करने का प्रयास करूंगा। वीरेंद्र भाटी जी ने भी जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन का आभार जताया है।

 इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छौंकर, राष्ट्रीय महासचिव हरिओम रुस्तमपुर, राष्ट्रीय सचिव अंसार उस्मानपुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज प्रधान, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव रामभरोसे शर्मा, राष्ट्रीय सचिव रघुराज नेताजी, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, प्रदेश सचिव धर्म सिंह जीनवाल, महिला जिला अध्यक्ष बुलंदशहर रेनू, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष गजय ठाकुर, मथुरा युवा जिला अध्यक्ष अनिल पाठक आदि ने भी अपने विचार रखे। 

 मुख्य रूप से यामीन खान प्रदेश मीडिया प्रभारी, अजीत भाटी रुस्तमपुर, नवीन भाटी, विपिन भाटी, अमित मलिक प्रदेश सचिव, सुभाष सिंह जिला सचिव, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, नगर अध्यक्ष जेवर फिरोज खान, नगर अध्यक्ष जहांगीरपुर कासिम सलमानी, सुरजन भाटी, मोनू सिंह, देवेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार खेमी पहलवान, राष्ट्रीय सलाहकार निरंजन सिंह, ओम प्रकाश राणा नूरपुर, राजकुमार प्रधान नूरपुर, राजेंद्र सिंह दरोगा नूरपुर, दयाराम राणा, प्रतवेंद्र सिंह प्रदेश सचिव, संजीव राणा, होशियार अकलपुर, रिंकू, मेवा सिंह, मुजीब चौधरी, दिलशाद, विशंभर सिंह, नदीम, अजहर, राशिद, अमन, गौरव, रोहित, नेपाल, भूपेंद्र चौधरी, शिवाजी राणा, जितेंद्र कुमार, विजय वीर, अमित ठाकुर, नेपाल ठाकुर, सोनू पंडित, शाहरुख खान, अरशद खान, मोनू खान, अजय पाल सिंह, नरेंद्र चौहान, राहुल रावत, नीतीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।