भीषण गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

  • जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सूख नहीं रहा पसीना

दीपक वर्मा@शामली। इन दिनों पड रही भीषण गर्मी से शहर को निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है। शनिवार को तो भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। इस समय पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है, लोग बुरी तरह बिलबिला रहे हैं। चिलचिलाती धूप शरीर को भेदने का काम कर रही है। गर्मी से बचने के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। लोगों को घरों से निकलने से पहले सिर व मुंह को ढकना पड रहा है। जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ रहे पारे ने आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल करके रख दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस समय पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है जो शाम तक जारी रहता है। दोपहर में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। लोग घरों से बाहर निकलने से पूर्व सिर व मुंह को ढककर ही बाजारों में खरीददारी के लिए जा रहे हैं लेकिन सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप शरीर को भेदने का काम कर रही है। सुबह के समय ही लोग बाजारों में खरीददारी के लिए जाते हैं, दोपहर के समय बाजारों में भीड़ भाड़ कम हो जाती है। शनिवार को भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल करके रख दिया। लोग पसीना-पसीना नजर आए। मकान भी भट्टी की तरह तप रहे हैं। बाजारों में भी सुबह के समय ही लोगों की भीड दिखाई देती है जबकि दोपहर बाद बाजार सुनसान से नजर आते हंैं। सडकें सुनसान हो जाती है।