दीपक वर्मा@शामली। शहर के मौहल्ला रेलपार निवासी दीपक कुमार का उप्र लोकसेवा आयोग में चयन होने से जहां परिजनों में खुशी की लहर दौड गयी है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। शनिवार को ंउपाध्याय समाज के लोगों ने दीपक के आवास पर पहुंचकर उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला रेलपार निवासी दीपक कुमार का यूपीपीसीएस-2018 में चयन हुआ है। दीपक ने बताया कि अक्तूबर 2018 में प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। पिछले साल अक्तूबर 2019 में लिखित परीक्षा हुई। पिछले महीने 25 अगस्त को साक्षात्कार हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें सहायक निदेशक कारखाना का पद मिला है। दीपक के चयन से पिता राजेन्द्र सिंह, माता मुनेश देवी सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। दीपक ने बताया कि वह रोज 10 घंटे तक पढाई करते थे। उन्होंने आईएएस के लिए दिल्ली में कोचिंग ली। 4 अक्तूबर को वे होने वाली आईएएस की परीक्षा देंगे। दीपक के चयन से उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही है। शनिवार को उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने समाज के लोगों के साथ दीपक के घर पहुंचकर उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया।
Related Posts
जनपद को मिला 9 लाख 75 हजार 890 पौधारोपण का लक्ष्य
संबंधित विभाग अपने-अपने लक्ष्य को करें पूर्ण-डीएमदीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार चयनित स्थानों…
भीषण गर्मी व लू से आम जनजीवन हो रहा प्रभावित
गर्म हवाआंे के थपेडों से बेहाल रहे शहरवासीगर्मी से बचाव को सिर व मुंह को ढककर खरीददारी करने पहुंचे लोगदीपक…
सुन लो अपराधियों…इसे कहते हैं फैसला आन दा स्पॉट….
विकास दुबे एनकाउंटर के बाद जनता बोली…इसे कहते हैं इंसाफ जेलों में अपराधियों की खातिरदारी से बेहतर, फौरन हो बदमाशों…
