संवाददाता @ गाजियाबाद। विद्युत विभाग की सरकारी जमीन पर प्राइवेट कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान संगठन एकता के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबाधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि किसान डाई टेच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा विद्युत विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा किया जा रहा है। कंपनी की जमीन मानक के अनुरु कम निकलती है। लेकिन उक्त कंपनी द्वारा विद्युत विभाग की जमीन पर ज्यादा जमीन कब्जा कर रहा है। जिस पर कंपनी की जांच व नाप कराकर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे विद्युत विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जा सके। जब तक जांच पूरी न हो जाए तब तक इस कंपनी के निर्माण कार्य को रोका जाए।
Related Posts
लोनी के भूपखेड़ी गांव में तस्कर बेच रहा था कच्ची शराब, आबकारी विभाग की दबिश में बरामद हुआ 35 लीटर कच्ची शराब
गाजियाबाद। जिले के हिंडन खादर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा एक बार फिर से शुरू हो गया है। अवैध…
कच्ची के शराब के गढ में लखनऊ आबकारी विभाग की टीम ने बोला धावा, शराब की भट्टी को नष्ट कर कच्ची शराब को किया जब्त
लखनऊ। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद…
बिना मास्क बाजार में दिखे दुकानदार व ग्राहक
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : नगर के सप्ताहिक बाजार में सुबह से लेकर शाम तक त्योहार के मद्देनजर ग्राहकों की…
