साईड न देने पर कार चालक से मारपीट, पथराव

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी के गांव खानपुर निवासी रूपसिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सोमवार को उसका पुत्र सागर सोलंकी अपनी कार से गांव से बाहर जा रहा था। तभी गांव के रास्ते में साईड न देने पर देवीराम से कहासुनी हो गई।

विरोध स्वरूप देवीसिंह ने अपने 6-7 अज्ञात लोगों के मिलकर गालीगलौज करते हुए लाठीडंडे, रॉड से मारपीट की। तथा पथराव किया। जिससे सागर गंभीर रुप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।