स्थायी समिति अध्यक्ष ने किया मुकुंदपुर क्षेत्र का निरीक्षण

IN8@ उत्तरी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री छैल बिहारी गोस्वामी ने नागरिक सुविधाओं हेतु और मानसून में निगम की तैयारियों के मद्देनज़र मुकुंदपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल लाईंस वार्ड समिति के अध्यक्ष, श्री राजा इकबाल सिंह, सिविल लाईंस वार्ड समिति की उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय पार्षद, सुश्री कल्पना झा, मुख्य अभियंता, श्री प्रदीप बंसल व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थति थे।

मुकुंदपुर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान, स्थायी समिति ने अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पी.डब्ल्यू.डी. विभाग को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले नालों की स्थिति हेतु पत्र लिखने के आदेश दिए। उन्होने कहा की पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के पास मुख्यता सभी बडे नाले है जिन से अभी गाद नहीं निकाली गई है और जिस की वजह से मानसून के दिनो में जलभराव की समस्या उतपन्न हो रही है।

निर्माणाधीन निगम प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्थायी समिति ने अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करे के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।