अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में विशाल नागर ने देश का नाम रोशन किया

IN8@ग्रेटर नोएडा थाइलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में 62 किलोग्राम कैटागिरी में गोल्ड मैडल जीत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले  विशाल नागर का सेक्टर पी 3 में लोगो ने स्वागत किया। बुधवार को एक्सपो मार्ट के गोल चक्कर पर विशाल नागर का भव्य स्वागत किया गया। 

सेक्टर पी 3 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आदित्य भाटी ने कहा विशाल नागर ने देश एवं समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने विशाल की सराहना की। आदित्य भाटी और पूर्व R.W.A अध्यक्ष राकेश नागर ने बताया की 26 जनवरी को ऐसे सभी मेधावी बच्चो को सम्मानित किया जायेगा। 

इस मौके पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,‌ किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी, राकेश नागर ,प्रमोद नागर ,संदीप कसाना ,परितोष भाटी, किसान संगठन‌, सेक्टर के रेजिडेंट्स और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।