अगौता ब्लॉक प्रमुख को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम योगी ने किया सम्मानित

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर(अगौता) बुलंदशहर के विकास खंड अगौता से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीनू चौधरी पत्नी आदेश चौधरी को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों को कहा यह लोकतंत्र की ताकत है कि जो पूरे प्रदेश भर में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के अंत्योदय को साकार करने का उदाहरण दिया है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बहुत मेहनत के साथ कार्य करता है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम में बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया,आसिफ खान जिला मीडिया प्रभारी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)आदि मौजूद रहे।