IN8@तावडू… लॉकडाउन में दुकानदारों को राहत मिलने के दिशा निर्देशों के बाद जहां शहर के दुकानें सम-विषम से खुल गई है, वहीं शहर व क्षेत्र में शराब के ठेके भी खुल गए हैं। लेकिन जिला स्तरीय सर्तकता एवं निगरानी समिति नंूंह के सदस्य लक्ष्मण सिंह ने इन ठेकों पर सरे आम अधिक दामों पर शराब बेचने का आरोप लगाया है और एक लिखित शिकायत एसडीएम तावडू डाक्टर नरेश कुमार को दी है। लक्ष्मण सिंह ने एसडीएम तावडू को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को लॉकडाउन में दुकानदारों को राहत दिए जाने के बाद शहर व क्षेत्र में शराब के ठेके भी खुल गए। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि उसी दिन से शराब के ठेकों पर शराब की कीमतों को मनमर्जी से बढाकर ठेकों के कारिंदे अधिक दाम वसूल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी कई लोगों ने शिकायत की है। इस बारे में एसडीएम डाक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी अगर यह मामला सही पाया गया तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
जलमाना गांव में यमुना पर नहाने गए परिवार के 8 सदस्यों में से 6 डूबे
तीन के शव दुसरे गांव के सामने तैरते मिले अन्य तीन का नही लगा कोई सुरागIN8@पानीपत… पानीपत जिले के खंड…
बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या
IN8@होडल…..थाना मुडकटी के अंतर्गत गांव मानपुर में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की…
अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने व 1 लाख खर्च कराने के मामले को लेकर डीसी, सीएमओ व थाने में पीड़ितों ने दी शिकायत
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात…नूंह के एक प्राइवेट अस्पताल मुराद हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ इलाज में लापरवाही व इलाज के नाम पर…
