अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जनपद मे अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात में स्वाट टीम व थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुमरेजपुर तिराहे के पास से तीन चोरो। नासिर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम चावली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर,शानू पुत्र नवी हसन निवासी अग्रवाल गली बदरपुर थाना बदरपुर पूर्व दिल्ली,अजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी रेवती रायघाट थाना सैतवार जनपद बलिया ।

को चोरी की होंडा सिटी कार व अवैध असलहा कारतूस आदि सहित गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की 03 सेन्ट्रो कार सहित एक अन्य अभियुक्त को पास के ही एक बन्द पडे ढाबे से गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ़ पर मुअसं- 70/23 धारा 411/414 भादवि व 3/4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है जिनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बरामद कारों को दिल्ली व आस-पास के क्षेत्र से चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है। जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों में अभियोग पंजीकृत है।
 अभियुक्तो द्वारा बरामद सेंट्रो कार नं0- DL-3CBF-6124 को दिनांक 16/02/2023 को जनपद गौतमबुद्धनगर से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना रबुपुरा पर मुअसं- 37/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

अभियुक्तो द्वारा बरामद सेंट्रो कार नं0- DL-3CAY-8004 को को बदरपुर दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है।
अभियुक्तो द्वारा बरामद होंडा सिटी कार नं0- DL-3CAY-3174 को कालकाजी गोविंदपुरी दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है।अभियुक्तो द्वारा बरामद सेंट्रो कार नं0- DL-4CND-4033 को बाबरपुर शाहदरा दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है।

बुलंदशहर सस्वाट टीमहै0का0 मनोज दीक्षित, है0का0 अशोक कुमार, है0का0 राहुल बालियान, है0का0 मनीष त्यागी, है0का0 प्रबली तोमर, है0का0 विशाल चौहान, का0 कपिल नैन, का0 सुधीर यादव, है0का0 चालक नीरज त्यागी
*गिरफ्तार करने वाली थाना अहमदगढ़ पुलिस टीम अतुल कुमार चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ़,व0उ0नि0 सतीश चन्द, उ0नि0 अमित कुमार, है0का0 वसीम अहमद, है0का0 वकील अहमद, का0 सोहन सिंह, का0 धर्मेनद्र सिंह, का0 चालक अजय कुमार पुलिस टीम सराहनीय कार्य।