आंध्र प्रदेश में जिले का बदला नाम तो लोगों ने जलाया विधायक का घर

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में आज प्रदर्शनकारियों ने विधायक पोन्नाडा सतीश के घर में आग लगा दी।

प्रदर्शनकारी जिले का नाम डॉ बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के रूप में रखने का विरोध कर रहे थे। इसी के विरोध में आज प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा।

आंध्र प्रदेश में कोनसीमा जिले का नाम बदलने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, पथराव में 20 पुलिसकर्मी घायल

आंध्र प्रदेश में कोनसीमा जिले का नाम बदलने को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी, जिसमें 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए।