लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। 18 जुलाई को वह कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। उनका इलाज यूपी की राजधानी लखनऊ के एसजीपीआई अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस लीं। उत्तर प्रदेश में किसी मंत्री की कोरोना से यह पहली मौत है। कमल रानी वरुण योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। कमल रानी वरुण की तबीयत खराब होने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया था। 18 जुलाई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।
Related Posts
श्रीमद भागवत कथा का लोगों ने खूब लिया आनंद
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के चोला चौकी के गांव गांगरोल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का तीसरे दिन का लोगो ने…
चोरी व लूट में वांछित आरोपित गिरफ्तार
अवैध चाकू, डीएम व 250 रुपये की नकदी बरामददीपक वर्मा@ शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने लूट व नकबजनी के मामले…
एक और कोरोना पाॅजिटिस केस मिला, जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 9
दीपक वर्मा@ शामली। जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला प्रशासन को मिली…
