उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जयंती लखनऊ में 2- माॅल ऐवन्यू मनाई गई जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही उनकी नीतियों विचारधाराओं से अवगत कराया कहा कि कल्याण सिंह समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे वह भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के पुरोधा थे उनका संपन्न और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

वही जनपद बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया सदर विधायक उषा सिरोही देवेंद्र सिंह लोधी अनीता लोधी राजपूत संजय शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता दिग्विजय सिरोही मीनाक्षी सिंह एडवोकेट आदि लोगों ने पहुंचकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।