उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

IN8 @ नई दिल्ली। Delhi LG Anil Baijal Resigns दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के कारण का निजी बताया है। बुधवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

इससे पहले दिल्ली के एलजी नजीब जंग थे। फिलहाल अगला एजली दिल्ली का कौन होगा इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

अरविंद केजरीवाल सरकार से रही थी तनातनी

अनिल बैजल का हाल के दिनों में दिल्ली सरकार के साथ काफी विवाद सामने आया था। अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन पर काम नहीं करने देने सहित केंद्र का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था। नजीब जंग के बाद वह दिल्ली के एलजी बने थे। जिसके बाद राज्य सरकार कई बार इस तरह के आरोप लगा चुकी।

मुंडका अग्निकांड को लेकर एलजी ने दिए हैं मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बता दें कि दिल्ली में 13 मई, 2022 को भयावह त्रासदी हुई थी। इसमें 27 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इस हादसे पर एलजी अनिल बैजल ने अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच को मंजूरी दी थी। इसे छह सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट (पश्चिम) संबंधित विभागों और एजेंसियों की ओर से चूक की जांच करेंगे।

दिल्ली में LG का पद अहम

बता दें कि दिल्ली के उप राज्यपाल का पद इस लिहाज से भी बेहद अहम हो गया है कि दिल्ली के उच्च न्यायालय ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली सरकार का प्रशासनिक प्रमुख उप राज्यपाल ही है।