एसएसपी ने काला आम चौराहे से यातायात माह 2021 का किया शुभारंभ

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में पिछले 2 सालों के आंकड़ों में जहां 2020 में 499 लोग सड़क दुर्घटना में मौत के गाल में समा गए। वही 2021 सड़क दुर्घटना में 379 लोगों की मृत्यु हुई। बुलंदशहर ट्रैफिक विभाग ने पिछले 2020 में 2 करोड़ से ज्यादा और 2021 में 1 करोड़ 55 लाख के सड़क पर चालान वसूले।

यातायात माह में अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों से हैलमेट और कार चालकों से सीट बैल्ट लगाने का विशेष अनुरोध किया।

हैलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग कर वाहन चालक सड़क दुर्घटना होने पर भी गंभीर चोट आदि से बच सकते है। युवाओं को अधिकारियों ने तेज़ गति से वाहन न चलाने के लिए भी प्रेरित किया।

एसपी सिटी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति अपना नाम और पता बताने के लिए बाधित नहीं है।

सीएमओ विनय कुमार सिंह ने कहां कि वाहन चालकों को समय-समय पर अपना मेडिकल टेस्ट एवं आंखों का टेस्ट कराते रहना चाहिए जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। एसएसपी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को किया रवाना।