ऑक्सीजन जनरेट प्लांट का किया गया उद्घाटन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर: बुलंदशहर जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन जनरेट प्लांट।राज्यमंत्री अनिल शर्मा, सांसद भोला सिंह और डीएम रविन्द्र कुमार ने किया ऑक्सीजन जनरेट प्लांट का उद्घाटन।

177 बेड के अस्पताल को मिलेगी ऑक्सीजन की भरपूर आपूर्ति।जिला अस्पताल में 500 एलएमपी के 2 जनरेट प्लांट का किया गया उद्घाटन। बाबू बनारसी दास चिकित्सालय में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का राज्य मंत्री अनिल शर्मा और सांसद भोला सिंह और डीएम रविंद्र कुमार ने फीता काटकर किया लोकार्पण।

पीएम केयर्स फंड से 1000 LPM वह कस्तूरबा महिला चिकित्सालय में 500 LPM ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट किए गए स्थापित। चिकित्सालय में महिला और पुरुष ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का संचालन करते हुए मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के दिए गए निर्देश।

लोकार्पण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सीएमओ सीएमएस सहित अन्य स्वास्थ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।