औरंगाबाद में स्वामी ब्रह्मानंद कृष्णा विजय हास्पिटल का हुआ शुभारंभ

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर औरंगाबाद, बुलंदशहर में जहांगीराबाद रोड पर स्वामी ब्रह्मानंद
कृष्णा विजय हास्पिटल का शुभारंभ भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी और स्वामी कर्मवीर जी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को इस सुविधा की आवश्यकता काफी समय से थी।

जो अब पूरी हुई है। षुक्रवार दोपहर औरंगाबाद में स्वामी ब्रह्मानंद कृष्णा विजय हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया, जिसकी क्षेत्र की जनता को काफी समय से आवश्यकता थी। मुख्य अतिथि मांगेराम त्यागी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अब वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉ भरत और बॉबी गुर्जर ने कहा कि हमारा प्रयास अच्छे से अच्छे इलाज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का है। और सभी आधुनिक हॉस्पिटल की सुविधायें मुहिया कराया जाएगा और सभी मरीजों को दवाओं पर भी 20%की छूट दी जायेगी। इस दौरान आगरा से आये रेपर ग्रुप डांस अकादमी के कलाकारों ने न्रत्य की आधुनिक झलक दिखलाकर वहाँ मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्योपाल गुर्जर, मांगेराम त्यागी,भाकियू के नगराध्यक्ष सुनील लोधी, सूरज सिंह,विनोद गुर्जर, चौधरी दिनेश गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, डॉ दीपक जी,कोसेंदर, अंकुर अग्रवाल, जिलापंचायत सदस्य पति सतीश लोधी,शिवम अग्रवाल,व्यपारी नेता शिवकुमार गुप्तापूर्व प्रधान अब्दुल विनोद गुर्जर आदि उपस्थित रहे।