कल बुलंदशहर आएंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनांक 22 जनवरी, दिन शनिवार को बुलंदशहर आ रहे हैं। निकुंज हॉल नुमाइश ग्राउंड बुलंदशहर में दोपहर 1:00 बजे एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रमुख रूप से समाज के बुद्धिजीवी लोग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक आदि भाग लेंगे।

जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के द्वारा संबोधित होने वाले प्रबुध्द वर्ग सम्मेलन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक तैयारी बैठक की। प्रबुध्द वर्ग सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों में बुद्धिजीवी लोगों के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

इस वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी सुनीता दयाल, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, अजय त्यागी, संजय गुर्जर,संतोष बाल्मीकि, संजय चौधरी, नागेंद्र प्रधान, संजय महेश्वरी, मनोज गर्ग, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, सत्येंद्र सिंह, जय प्रकाश शर्मा,पूजा गुप्ता, इंद्रमोहन लोधी, जिला प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

(संजय माहेश्वरी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बुलंदशहर)