कांग्रेश जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-राकेश भाटी


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज कांग्रेस जिला कार्यालय पर राकेश भाटी को पार्टी आलाकमान द्वारा जिला अध्यक्ष बनाएं जाने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर राकेश भाटी ने कहा–सबसे पहले तो मैं कांग्रेस आलाकमान का जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त करता हूं। आगामी चुनावों को लेकर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।


तथा 2022 चुनाव में कांग्रेस टिकट बंटवारे पर नाराज़ हुए सभी साथियों को मनाकर साथ लेकर, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का रहेगा, जिससे संगठन पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर आगामी लोकसभा व नगरपालिका चुनाव में अपना परचम लहराएं।


इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, टुककीमल खटीक,मुनीर अकबर, प्रशांत वाल्मीकि, शकील अहमद, इरफान कुरैशी, सलीम अख्तर, सुशील चौधरी व शशी भूषण शर्मा, सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।