सुरेंद्र सिंह भाटी@ बुलंदशहर : आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कोविड-19 नियमो का पालन करते हुए एवं चुनाव आचार संहिता के नियमों का सम्मान करते हुए सादगी के साथ प्रियंका गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया ।
बुलंदशहर के पर्यवेक्षक राकेश वाल्मीकि ने कहा जिसको भी पार्टी हाईकमान 2022 चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करें उसका चुनाव पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं लगन से लडाऐ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने सभी कांग्रेस जनों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब अपनी महबूब नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर उनकी भावनाओं के अनुसार शपथ लेते हैं कि कांग्रेस का हर् भाई किसान मजदूर अगड़ा पिछड़ा मजलूम लोगों की लड़ाई लड़ेंगे उनकी भलाई के लिए काम करेंगे।
प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हो उनके सपने को पूरा करने का काम करेंगे और सातों विधानसभा में जिसको भी हाईकमान टिकट देगा उसका चुनाव पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं वफादारी से लड़ा कर जिताने का काम करेंगे शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि ने कहा कि आज हम सबको प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक देंगे और कांग्रेस की सरकार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनाएंगे ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह, पर्यवेक्षक राकेश वाल्मीकि, शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि, सुशील चौधरी, ऋषि गौतम, दीपेश शर्मा, नरेश भोले, एहतेशाम मुनीर, शाह फैसल, भानु प्रताप सिंह, जुनेद, अशोक शर्मा रामपाल सिंह आदि लोग थे।