कांग्रेस की गांव छपरावत में नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन राकेश भाटी का हुआ भव्य स्वागत

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज 64 विधानसभा 64 सिकंदराबाद क्षेत्र के गुलावठी ब्लॉक के गांव छपरावत में गुलावठी ब्लॉक के गांव छपरावत में जय भगवान शर्मा के घेर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया और उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने ठा.राकेश भाटी का फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया।


ठा. राकेश भाटी ने कहा आज देश महंगाई से जूझ रहा है देखिए बीजेपी का खेल रात में क्लफू , दिन में बड़ी बड़ी सभाएं हो रही हैं इस भाजपा सरकार में इंसान सुरक्षित नहीं है,आप कांग्रेस के साथ जुड़िए कांग्रेस आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है आज महिलाओं के लिए हमारी नेता प्रियंका गांधी जी लड़ रही है।

अबकी बार आप सब लोग कांग्रेस को वोट और सपोर्ट कीजिए,और सभी लोगों ने साथ देने का वादा भी किया।इस अवसर इसराइल गहलोत ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराबाद, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा,सुधीर शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा ,दीपांशु शर्मा , (सुधा शर्मा ,शीला शर्मा, बबीता शर्मा , अर्चना देवी, विनीता देवी, रानी देवी, इंदु देवी आदि आंगनबाड़ी महिलाएं आदि शामिल रहे..