कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा पर तंज

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़ प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकंदराबाद ने वैर स्थित फार्म हाऊस में रविवार को कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा समेत अन्य दलों पर तंज कसे।


प्रदेश सचिव शोएब खान ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों का कर्जा माफ किया गया।भाजपा ने सबको कर्जदार बनाया। फसल बीमा का लाभ किसान को नहीं बल्कि बीमा कंपनियों को मिला। पार्टी जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का हम दो हमारे दो का नारा हम दो मोदी और शाह, हमारे दो अड़ानी व अंबानी हैं।

भाजपा शासन में कमर तोड़ मंहगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ कर रख दी है। बिजली, डीजल, पैट्रोल समेत समस्त आवश्यक बस्तु मंहगी हैं। प्रशिक्षण शिविर को ब्लॉक अध्यक्ष इसराईल गहलौत, देवरंजन नागर, नितिन भटनागर, निजाम मलिक समेत अनेक कांग्रेसियों ने संबोधित किया।

प्रशिक्षण शिविर में उमड़ी बड़ी संख्या को देखकर कांग्रेसी गदगद नजर आए। प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं समेत ब्लॉक कांग्रेस टीम को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने तथा संचालन प्रदेश कमेटी सदस्य राकेश भाटी ने किया।