कांग्रेस ने ठुकराया तो जनता ने अपनाया लड़की हूं भूख हड़ताल करने के साथ चुनाव लड़ूंगी।

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर सदर विधानसभा 65 से गीता शर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं ।गीता शर्मा पिछले काफी वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही हैं। प्रियंका गांधी के इस नारे के बाद लड़की हूं लड़ सकती हूं। सदर विधानसभा क्षेत्र पर अपनी दावेदारी पेश कर क्षेत्र में दिन रात एक कर मेहनत कर रही थी।

परंतु कांग्रेस ने गीता को दिया दिया। जिसकी सूचना के उपरांत फूट-फूटकर रोते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।जनता ने गीता शर्मा से कहा–आप चुनाव लड़ो हम तुम्हारे साथ हैं। जिसके परिणाम स्वरूप गीता शर्मा बुलंदशहर सदर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वह भी भूख हड़ताल के साथ।

जिस दिन से उनका टिकट कटा उन्होंने प्रण लिया, चुनाव होने तक वह कुछ नहीं खाएंगी भूखे ही जनता के साथ जनसंपर्क करेंगी। जिस कारण जनता समर्थन उनके साथ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।