कांग्रेस ने बांटे बंधाई संदेश


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। शुक्रवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी  प्रियंका गांधी द्वारा  नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्य को  बधाई संदेश और कोरोना की होम आइसोलैशन किट को लेकर प्रदेश सदस्य ठाकुर राकेश भाटी  के नेतृत्व में सिकंदराबाद ब्लाक के गांव  फतेहपुर जादौ , जाहिदपुर , नूरपुर , महेपा जागीर , बोढा , सराय दूल्हा गांवों मे भेजा गया।

राकेश भाटी ने कहां कि देश का हर वर्ग परेशान है। किसान गन्ने का भुगतान और सरकारी कांटो पर गेहूं की तोल के लिए परेशान हैं।  युवा नौकरी के लिए परेशान है। आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है। लेकिन सरकार इस महामारी के दौर में भी जनता की परेशानी सुनने की जगह लूट में व्यस्त है। आज पेट्रोल, डीजल , घरेलू गैस सिलेंडर, सरसों के तेल , आसमान छू रहे हैं।

ये भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार आम आदमी के हित की नहीं उद्योगपतियों के हितों की सोचने वाली सरकार है।  आने वाले चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाकर हमें ऐसी सरकार बनानी है जो सबका साथ सबका विकास करना जानती है।