किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महा शक्ति जिलाधिकारी कार्यालय का करेगी घेराव


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 13 मार्च 2022 को पहासू ब्लॉक के गांव खंगार मैं भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत हुई जिसमें किसानों के साथ हो रहे शोषण सहित अनेक समस्याओं को लेकर कल 14 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय बुलंदशहर पर पंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए चर्चा की गई।

जिसमें वर्ष 2021 में 10 अक्टूबर 2021 को बेमौसम बरसात होने के कारण किसानों की धान की फसल सहित अनेक फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई थी जिसमें मुख्यमंत्री जी को मुआवजे की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भिजवा गया था ।

जिसमें आज तक किसानों को मुआवजा नहीं दिलवाया गया इसी को लेकर कल 14 मार्च को भारतीय किसान मून महाशक्ति धरना देने जा रही है जिसमें संगठन का विस्तार भी किया गया योगेंद्र सिंह महेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह जगबीर सिंह बृजपाल सिंह मक्खन सिंह राधेश्याम सिंह दिनेश कुमार भूरा सिंह आदि की संख्या में दर्जनों किसान मौजूद रहे।