प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। सोशल चौकीदार के.के शर्मा ने अब कैंसर पीडि़त मरीज के उपचार के लिए जनता का सहयोग मांगा है। इलाज पर करीब साढ़े छह लाख रुपए खर्च होने हैं। यह राशि वहन करने में पीडि़त परिवार सक्षम नहीं है। सुनील कुमार पुत्र नानक चंद निवासी न्यू फ्रेंड कॉलोनी मुरादनगर का यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में इलाज चल रहा है। उन्हें कैंसर बताया गया है। इनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। सोशल चौकीदार के.के. शर्मा ने इस मामले की जानकारी होने पर डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने कैंसर की कीमोथेरेपी करने के लिए साढ़े छह लाख का खर्चा बताया, जिसमें संपूर्ण कीमोथेरेपी हो जाएगी। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि बीमारी ने अभी भयंकर रूप नहीं लिया है। कीमोथेरेपी से सुनील के ठीक होने की संभावना है। के.के शर्मा की अपील पर आईटीएस कॉलेज के मालिक आर.पी चड्ढा ने 25 हजार रुपए हॉस्पिटल में जमा कराकर मदद की। उनका कहना है कि पीडि़त के इलाज के लिए अभी और रकम की जरूरत है। नागरिकों को इसके लिए बढ़-चढकर मदद करनी चाहिए।
Related Posts
मानसून की बारिश ने खोली निगम की पोल, शहर हुआ जलमग्र
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। मानसून की पहली बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़को ंपर जलभराव होने से नगर निगम…
बढ़ते प्रदूषण को लेकर डीएम ने की बैठक
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ…
होली की धूम, रंगो से सराबोर हुए प्राथमिक विद्यालय के बच्चे
गाजियाबाद। मुरादनगर के अमीरपुर गढ़ी में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अमीरपुर गढ़ी के प्रधानाध्यापक एव…
