IN8@नई दिल्ली….दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की हरी झंडी दे दी है। किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से परेड निकाल सकेंगे। तीनों जगहों से किसान करीब 100 किलोमीटर तक दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर सकेंगे। विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसानों से पांच-छह दौर की मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि किसान परेड में गड़बड़ी फैलाने को लेकर लगातार खुफिया जानकारी मिल रही हैं। इसे देखते हुए परेड के दौरान भी पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के समाप्त होने के बाद किसान दिये गये रूट पर अपना परेड निकालेंगे। दिल्ली पुलिस किसानों के नुमाइंदों के साथ मिलकर उनके इस एतिहासिक परेड को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाएगी।
Related Posts
अग्निपथ योजना पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, खारिज की सभी 23 याचिकाएं
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्निपथ योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने केंद्र की अग्निपथ…
gyanvapi masjid case : हिंदुओ के पक्ष में बोलने पर रूबीना खानम पर गिरी गाज
Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बीते तीन दिनों में लगातार कई घटनाक्रम बदले हैं.मस्जिद में सर्वे के…
राहुल का तंज: कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय भू्-भाग चीन को सौंपे जाने का आरोप लगाने के एक दिन बाद कांग्रेस…
