गुरुग्राम की सुंदरता बढ़ाएंगे 52 प्रकार के फूल

IN8@गुरुग्राम…. शहर में पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ अब रंग-बिरंगे फूलों से सुंदरता भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शहर की विभिन्न 52 नर्सरियों में विभिन्न किस्म के फूलों के पौधों को तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इन्हें रोपने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को यहां नगर निगम में बैठक भी हुई, जिसमें अधिकारियों ने पर्यावरण सचेतक डा. रामजी जैमल को भी शामिल किया गया। उन्होंने ही इन पौधों को तैयार किया है। एक माह पूर्व नगर निगम में डॉ. रामजी जैमल को आमंत्रित किया गया था।

गुरुग्राम में फूलों के पौधों द्वारा शहर की सुन्दरता के साथ पर्यावरण सुधार में भी मंथन किया गया। उसके बाद से डा. जैमल द्वारा रंग-बिरंगे फूलों की किस्मों के बीजों से पौधे तैयार किए। शनिवार को यहां बैठक में इन फूलों की पौध को गुरुग्राम के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर लगाकर उनकी देखभाल पर चर्चा की गई। करोड़ों की संख्या में उपलब्ध इन पौधों को बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने निजी जिम्मेदारी लेते हुए इस पौध को लगाने और देखभाल की जिम्मेदारी ली।


नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद मोनिका खन्ना, रुचिका सेठी, परमिंदर कटारिया, जेई अखलाक अहमद, सीएमजीजीए नयोनिका बसु, मेरा प्यार गुरुग्राम से जुगल राणा, गौरव वाही, सीपी सिंह, रवि सक्सेना, अतुल बजाज, डॉ कीर्ति बजाज, सुष्मिता दस गुप्ता, कुलदीप सिंह, संजीव शर्मा, नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता डीएस भड़ाना एवं अमरजीत बिसला, एसएसआई ऋषि मलिक, विजय कौशिक व सुधीर कुमार उपस्थित थे।

ये पौधे तिघरा, शीतल माता मंदिर व मुख्य रोड, राजीव चौक, सेक्टर-46 सीआर पार्क व गुरु नानक पार्क, सेक्टर-4, गोल्फ कोर्स रोड, दिल्ली-गुरुग्राम प्रवेश मार्ग आदि स्थानों पर ये पौधे लगाए जाएंगे।