गुरुग्राम में 24 घंटे में मिले 324 नए कोरोना संक्रमित

IN8@गुरुग्राम….मार्च के महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ गई है। गुरुग्राम में साढ़े तीन महीने में सबसे अधिक 324 नए पेशेंट मिले, जिससे एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 1720 हो गया है। मार्च महीने की बात करें तो चार सप्ताह में ही गुरुग्राम में पांच गुना पेशेंट बढ़ गए हैं। एक मार्च को जिला में 343 एक्टिव केस थे। इसके अलावा पिछले पिछले दिन से गुरुग्राम में रोजाना 20 से अधिक पेशेंट अस्पतालों में एडमिट करने पड़ रहे हैं। रविवार की शाम को कोविड अस्पतालों में 125 पेशेंट एडमिट हो चुके हैं। जबकि 1595 पेशेंट को होम आइसोलेट किया गया है।
जिला में मार्च महीने के 28 दिन में 3303 पेशेंट सामने आए हैं। जिनमें से पहले सात दिन में 342 केस, अगले सात दिन में 500, तीसरे सप्ताह में 872 व चौथे सप्ताह में 1589 केस मिले हैं। जबकि मार्च महीने के चार सप्ताह में अब तक 1914 पेशेंट ठीक हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस तेजी से बढ़ गए हैं।


चार दिन में एक हजार से अधिक केस मिले:गुरुग्राम में जहां मार्च महीने के पहले 16 दिन में एक हजार केस मिले थे। वहीं अब अंतिम चार दिन में ही एक हजार से अधिक केस मिले हैं। ऐसे में संक्रमण की र तार चार गुना अधिक हो गई है। लेकिन होली के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए और कई जगह ढोल की थाप पर होली खेली गई। कादरपुर गांव के सामुदायिक केन्द्र में हजारों की सं या में लोग एकत्रित हुए। इसके अलावा उल्लावास गांव में भी ढोल बजाकर लोग जश्न मनाते देखे गए।