IN8@गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुधवार देर रात्रि से वीरवार करीब 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ जिला प्रशासन व नगर निगम के दावों की पोल भी खुल गई। बारिश के दौरान वाटर हार्वेटिंग भी फेल दिखाई दिए। आवासीय क्षेत्रों के अलावा मुख्य सडक़ों पर जलभराव हो गया, जिसके कारण पैदल चलने वालों के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सडक़ पर जगह-जगह हुए गड्डे जलभराव के कारण दिखाई नहीं दिए, जिसमें वाहन फंसे दिखाई दिए। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल तक हो गए। गुरुग्राम में 60 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा जिले के बजीराबाद में 37 एमएम, सोहना 98 एमएम, मानेसर 112 एमएम, पटौदी 150 एमएम, फर्रुखनगर में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 89.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Related Posts
कार्टरपुरी में नगर निगम की बेशकीमती भूमि को करवाया गया कब्जा मुक्त
IN8@गुरुग्राम……नगर निगम गुरूग्राम अपनी बेशकीमती जमीनों को कब्जामुक्त करवाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार…
टिकटॉक स्टार ने अधिकारी की चप्पल से की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
हिसार के बालसमंद में बनाई गई अस्थाई अनाज मंडी की घटनासंवाददाता@ हिसार : हिसार के बालसमंद में भाजपा नेत्री और…
उद्योगों में जोर शोर से किए जा रहे स्टाफ सदस्य व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट
IN8@बल्लभगढ़….हरियाणा सरकार की पहल पर उद्योगों में कोविड-19 टेस्ट जोर शोर से करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बल्लभगढ़…
