गृह क्लेश के चलते महिला ने नहर में कूदकर की आत्महत्या दो दिन बाद मिला शव

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गृह क्लेश के कारण क्षेत्र से गुजर रही नहर में आत्म हत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने गौताखोरो की मदद से तलाश कराया। महिला का शव दो दिन बाद मिला है।
जानकारी के अनुसार गांव खन्दोई निवासी रेखा देवी पत्नी ओमप्रकाश उम्र 38 वर्षीय के परिवार में किसी बात को लेकर गृह क्लेश हो गया था।

रविवार की दोपहर बाद महिला ने क्षेत्र से गुजर रही अनूपशहर गंग नहर में भगवंतपुर झाल के समीप नहर में आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी थी। घटना के समय पशु चराने वालो ने बचाने का काफी प्रयास किया था लेकिन नहर में पानी ज्यादा होने के कारण बचा नही सके थे। थाना नरसेना पर महिला के पति ने संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच की तो जानकारी हुई कि एक महिला नहर में कूदी है।

थाना पुलिस ने गौताखोरो की मदद से नहर में तलाश अभियान चलाया। दो दिनो तक तलाश करने पर मंगलवार की दोपहर बाद थाना अनूपशहर के गांव डरोरा के समीप महिला का शव नहर में मिला है।