ग्राम प्रधान के उपचुनाव में 107 वर्ष की वृद्धा ने किया मतदान

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में 107 वर्ष की वृद्धा ने किया मतदान। ग्राम प्रधान पद के लिए सदर तहसील क्षेत्र के गांव बुढाना में आज 4 अगस्त को मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था है।

सदर एसडीएम अरविंद कुमार सिंह मतदान केंद्र पर मौके पर मौजूद हैं।शांतिपूर्ण किया जा रहा है मतदान। केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

गांव में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान है जिनके लिए वोट डलवाएं जा रहे। आज 107 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत किया।