चित्रा वर्मा को बनाया गया संगठन के महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर_बुलन्दशहर के गुलावठी मैं भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) संगठन में बुलन्दशहर जिला उपाध्यक्ष (महिला विंग) के पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं चित्रा वर्मा को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने पदोन्नति देकर संगठन के महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव बनाया है|

पदोन्नति पाकर चित्रा वर्मा ने कहा है कि वह सहर्ष किसानों के मुद्दों को लेकर पूर्व की तरह किसानों के हित में संघर्षशील रहेंगी विदित हो कि चित्र वर्मा पूर्व में बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थी अब उन्हें उनकी लगन शीलता और उनके कार्यों के समीक्षा के दौरान यह पदोन्नति दी गयी है|

उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों का उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है भाकियू संगठन से पूजा वर्मा, सुमन चौधरी, कोमल, रोबिन, संजय, अमित, मुकेश, शाहआलम, आदि अनेकों लोगों ने उन्हें बंधाई और शुभकामनायें दी हैं ।