संवाददाता@ कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी के निर्देशानुसार लॉकडाउन के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए गए अभियान के दौरान एसआई मुनेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ में बुच्चाखेड़ी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुनैद पुत्र रियाज निवासी ग्राम तितरवाड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts
कोरोना काल में छोटे व्यापारी को सरकार ने दिखाया ठेंगा
छोटे कारोबारी तथा मिडिल क्लास को सरकार दंे राहत बच्चों की फीस, बिजली बिल व बैंक का ब्याज हो माफ-गर्ग…
अस्पताल की ओपीडी शुरू होने से मरीजों ने भी राहत की सांस ली
दर्जनों नेत्र रोगियों की जांच कर दी गयी दवाएंदीपक वर्मा@ शामली। सोमवार से राजकीय चिकित्सालय में ओपीडी सुविधा प्रारंभ हो…
उप्र मंे किसान आन्दोलन की स्थिति पर सौंपी रिपोर्ट
दीपक वर्मा@ शामली। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के नेतृत्व में दिल्ली…
