डिबाई की मौजूदा विधायिका अनिता लोधी रेस से बाहर भाजपा ने समाज सेवी चन्द्र पाल सिंह डेरी वालों पर खेला दांव नरौरा जाकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू जी कल्याण सिंह की स्मृति स्थल पर माथा टेक कर श्रध्दा के फूल अर्पित किये


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर डिबाई तहसील क्षेत्र के मूलरूप से बदरपुर के एक छोटे से गांव से आने वाले चन्द्रपाल सिंह (डेरी वाले) यूं तो लगातार कई बर्षों से क्षेत्र के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।लेकिन अब उनकी एक नई पारी की शुरुआत होने जा रही है
2022 के विधानसभा चुनावों का विगुल बज चुका है ज्यादातर दलों ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिये हैं। वही भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने कर्मठ कार्यकर्ता व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह के परिवार के करीबी माने जाने वाले चन्द्र पाल सिंह को मैदान में उतारा है।जैसा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग थी कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी किसी क्षेत्रीय प्रत्याशी को डिबाई विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाए उस चर्चा को चरितार्थ करते हुए एक कर्मठ व क्षेत्रीय लोगों के बीच में रहकर निस्वार्थ सेवा करने वाले व व्यक्तित्त्व के धनी गंगा किनारे बसे राजघाट के नजदीक बदरपुर गांव के रहने वाले व दूध कारोबार से जुड़े चन्द्र पाल सिंह पर भरोसा जताया है।


शनिवार की दोपहर जैसे ही चन्द्र पाल सिंह के नाम की घोषणा हुई उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नही रहा एक बात और टिकिट की घोषणा जिस वक्त हुई चन्द्र पाल सिंह अलीगढ में एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया के आवास पर ही मौजूद थे।घोषणा जैसे ही हुई चन्द्र पाल सिंह ने दलबल के साथ मिलकर डिबाई विधान सभा के दर्जनों गांवों में देर रात तक घूमकर क्षेत्रीय लोगों का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर उनके साथ डिबाई ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह,मलखान सिंह(भट्टे वाले) चरन सिंह,पंकज कुमार, के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।