दीपक वर्मा@ शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरवरपीर बाग से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर जनपद पुलिस संदिग्ध व वांछितों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार को भी पुलिस शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मौहल्ला सरवरपीर बाग के निकट एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खडा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा युवक को पकडकर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सूफियान उर्फ नाथू पुत्र हसन निवासी मौहल्ला पंसारियान बताया। कोतवाली के उप निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts
सील किए गए क्षेत्रों में सख्ती बरतने के निर्देश
माजरा रोड, शांतिनगर, कैराना व कांधला में मिले हैं कोरोना संक्रमित केसघर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई-डीएमदीपक वर्मा@ शामली।…
कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई बीएड की परीक्षा
1246 परीक्षार्थियों में से 92 रहे अनुपस्थित परीक्षा केन्द्रों के आसपास भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस फोर्स डीएम व…
सांड ने महिला पर किया हमला, पेट फाडा
महिला की हालत गंभीर, पुत्र बाल-बाल बचादीपक वर्मा@ शामली। शनिवार को शहर के नाला पटरी स्थित सब्जी मंडी में एक…
